अपराध दर्पणकटनी दर्पणखास खबरमध्य प्रदेश

सूखे कुएं से महिला व बालक का शव मिलने से सनसनी

विजयराघवगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम हरदुआ से लगे खेत में स्थित एक सूखे कुएं में महिला व एक बालक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस मर्ग कायम कर मृतकों के शिनाख्तगी के प्रयास में लगी थी।

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम हरदुआ से लगे सुखीलाल यादव के खेत में स्थित कुआं सूख गया है। कुएं से तेज दुर्गंध आने पर शनिवार सुबह ग्रामीणों ने झांक कर देखा तो कुएं के अंदर सलवार सूट पहने एक महिला का शव दिखाई दिया । महिला के शव के पास ही एक बोरी पड़ी थी। जिसमेंं भी मक्खियां भिनक रही थी। सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।  जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से महिला के शव और बोरी को बाहर निकलवाया तो बोरी के अंदर एक बालक की लाश मिली। विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर के मुताबिक दोनों आपस में मां-बेटे समझ में आ रहे हैं लेकिन यह स्पष्ट शिनाख्त होने के बाद ही होगा। पुलिस ने दोनों की शिनाख्तगी के प्रयास शुरू किए लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।

हत्या का संदेह-सूखे कुएं के अंदर जिस प्रकार से महिला का शव और बोरी में बंद बालक का शव मिला है। उससे यह मामला हत्या का लग रहा है। विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर ने बताया कि मामले मेें मर्ग कायम कर जांच की जा रही है  सबसे पहले मृतकों की शिनाख्तगी के प्रयास किए जा रहे हैं। शिनाख्त होने के बाद पुलिस को मामले की गुत्थी सुलझाने में आसानी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page