खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

डिण्डौरी जिले में अब तक 18 की मौतें, शनिवार को मिले 86 कोरोना पॉजिटिव केस,36 मरीज हुए डिस्चार्ज

डिंडौरी जिले में शनिवार शाम तक 86 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जबकि 36 मरीजों को जिला अस्पताल, हाेम आइसोलेशन और कोविड केयर सेंटर से छुट्‌टी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर विक्रम सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या रिकॉर्ड 680 पर पहुंच चुकी है। अब ऑलटाइम कोविड पॉजिटिव मरीज 3692 और ओवरऑल डिस्चार्ज केस 2994 हो गए हैं। 14 अप्रैल से अब तक 25 दिनों में रिकॉर्ड 1646 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आज 567 सैंपल कलेक्ट किए हैं, जबकि 601 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक जिले के 87020 नागरिकों की जांच कराई जा चुकी है। वर्तमान में 468 कोरोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेट हैं और 210 लोगों का उपचार जिला अस्पताल व डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में जारी है। 02 गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अब तक कोरोना संक्रमण से जिले के 18 नागरिक जान जा चुकी हैं।

– 14 अप्रैल से अब तक,इतने मरीज हुए स्वस्थ।

कल 08 मई शनिवार को 36 मरीज सामने आए हैं इसी तरह 07 मई शुक्रवार को 13 मरीज, 06 मई गुरुवार को 68 मरीज़, 05 मई बुधवार को 41मरीज,04 मई मंगलवार को 64 मरीज, 03 मई सोमवार को अब तक की रिकार्ड 110 मरीज सामने आए थे। इसी प्रकार से 02 मई,रविवार को 90 मरीज,01 मई शनिवार को 83 मरीज,30 अप्रैल शुक्रवार को 126 मरीज,29 अप्रैलगुरुवार को 40 मरीज,28 अप्रैल बुधवार को 11 मरीज,27 अप्रैलमंगलवार को 115 मरीज,26 अप्रैल सोमवार को 133 मरीज, 25 अप्रैल रविवार को 37 मरीज,24 अप्रैल शनिवार को 145 मरीज,23 अप्रैल शुक्रवार को 127 मरीज,22 अप्रैल गुरुवार को 101 मरीज ,21 अप्रैल बुधवार को 20 मरीज,20 अप्रैल मंगलवार को 05 मरीज,19 अप्रैल सोमवार को 52 मरीज,18 अप्रैल रविवार को 65 मरीज,17 अप्रैल शनिवार को 71 मरीज,16 अप्रैल शुक्रवार को 64 मरीज,15 अप्रैल गुरुवार को 58 मरीज,14 अप्रैल बुधवार को 29 मरीज कोरोना वायरस संंकमण से बीमार हुए हैं, जिन्हें अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अब तक कुल स्वस्थ होकर 1646 मरीज कोरोना से जंग जीतकर वापस अपने अपने घर भी जा चुके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page