दमोह दर्पणमध्य प्रदेश

शिकायत निवारण शिविर का आयोजन 17 अगस्त को

दमोह। चिटफंड का अभ्यास भारत में एक बचत योजना के रूप में किया जाता है। एक कंपनी जी चिटफंड का प्रबंधन आयोजन तथा पर्यवेक्षण करती है। जिसमें एक व्यक्ति (एजेन्ट), व्यक्तियों के समूह के साथ एक समझौता करता है। जिसके तहत हर व्यक्ति निश्चित समय के लिये राशि जमा करता है तथा समय-समय पर समूह के प्रत्येक व्यक्ति को निश्चित अवधि के लिये राशि दी जाती है। अवैध चिटफंड कंपनियां एजेन्ट (जो ज्यादातर उसी गाँव व शहर के होते है) के माध्यम से समूह के लोगों को कम समय में दो गुना या तीन गुना पैसा वापिस करने का झांसा देकर पैसे वसूल कर धोखाधड़ी करती है। ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही है। इस प्रकार की शिकायतों के निवारण के लिये एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा। इस शिविर में ऐसे धोखाधड़ी की समस्त शिकायतों को सुनकर उनके निराकरण की कार्यवाही की जायेगी। इस आयोजित शिविर में कलेक्टर तरुण राठी एवं पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान मौजूद रहेंगे। शिविर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर एवं समस्त थाना परिसर जिला दमोह में 17 अगस्त 2020 को प्रातः 11 बजे से 03 बजे तक आयोजित किया जाएगा। अगर जिले में किसी व्यक्ति से चिटफंड कंपनी द्वारा अवैध पैसा वसूल कर धोखाधडी की गई है, तो तुरंत इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाने में देवे तथा जारी किए गए टेलीफोन नंबरों पर संपर्क करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page