छतरपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सांसद बीडी शर्मा ने आपदा प्रबंधन की ली बैठक

लवकुशनगर. क्षेत्रीय सांसद व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा द्वारा आज छतरपुर जिले व राजनगर विधानसभा तथा चंदला विधानसभा की आपदा प्रबंधन की बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ली गई। उन्होंने कहा की गांव की महत्वपूर्ण कड़ी सरपंच होते हैं गांव के लोग तथा सरपंच मिलकर गांव में कोरोना हरा सकते हैं, यदि गांव ठीक रहेगा तो जिला ठीक रहेगा और जिला ठीक रहेगा तो प्रदेश ठीक रहेगा इसलिए हमें गांव स्तर से काम करना होगा। वही सांसद द्वारा लवकुश नगर व बारीगढ़ के लिए एंबुलेंस की भी घोषणा की गई इस अवसर पर आपदा प्रबंधन में जुड़े लोगों द्वारा समस्याओं व कार्यों के बारे में भी चर्चा की गई। वीडियोकांफ्रेसिंग बैठक में आपदा प्रबंधन से जुड़े हुए अधिकारी, गणमान्य नागरिक व विभागों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया वही आपदा प्रबंधन की बैठक को प्रभारी मंत्री विजेंद्र प्रताप सिंह एवं डीएम शीलेंद्र सिंह द्वारा भी संबोधित किया गया। बैठक में आए अतिथियों का आभार एसडीएम पीयूष भट्ट द्वारा व्यक्त किया गया तथा क्रोना संकट में सभी लोग मिलकर सहयोग करें जिससे हम इस आपदा से सीख थी उबर सकें। बैठक में तहसीलदार अशोक अवस्थी मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस के मिश्रा थाना प्रभारी धन सिंह नलवाया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राज किशोर तिवारी पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सर्राफ, भाजपा मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह सामाजिक कार्यकर्ता डॉ शिवपूजन अवस्थी सहित महिला बाल विकास विभाग स्वास्थ्य विभाग पंचायत विभाग पुलिस विभाग नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page