पुलिस ने दिखाया मानवता का परिचय

लवकुशनगर। पुलिस विभाग इन दिनो जनता कर्फ्यू का पालन कराने में दिन रात पूरी शिद्वत के साथ ड्यूटी निभाती नजर आ रही है। पुलिस ने एक और मानवता का परिचय दिया है देश भक्ति जन सेवा के नारे को सार्थक कर दिया। महोबा से स्कूटी में सवार दो ब्यक्ति आ रहे थे जैसे ही कन्या स्कूल के पास आये अचानक जानवर सामने आ गये जिनको बचाने के कारण स्कूटी सवार पत्थरो मे गिर पड़े जिससे दोनो ब्यक्तियो को चोटे आ गई करीब 30 मिनट तक वही पड़े रहे । वहाॅं से युवा नेता पिंटू विश्वकर्मा निकल रहे थे उन्होने उनको देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी । टीआई धन सिंह नलवाया के निर्देशन में एएसआई रामपाल सिंह, आरक्षक अवनीश सिंह, आरक्षक सतीष सिंह मौके में पहुच कर घायलो को अपनी गाड़ी में बैठाकर प्राथमिक उपचार कराया, प्राथमिक उपचार के बाद उनके परिजनो को सूचित कर दिया । लवकुशनगर पुलिस के इस अच्छे रवैये, सेवा देख कर लोगो ने पुलिस की सराहना भी की ।



