खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

जिला कलेक्टर रत्नाकर झा ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में की समीक्षा बैठक

कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा कि गेहूं उपार्जन केन्द्रों में किसानों का गेहूं खरीद कर उन्हें नियमित रूप से समय सीमा में भुगतान करना सुनिश्चित करें। गेहूं उपार्जन केन्द्रों में मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और हाथों को नियमित रुप से सेनेट्राईज या साबुन से धोंएं। जिससे कोविड-19 के प्रोटोकाॅल का पालन हो सके। समीक्षा बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी आर.एम. सिंह, सहकारिता विभाग से कल्याण सिंह मरावी सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। जिले में किसानों की फसल क्रय करने के लिए शाहपुर, डिण्डोरी, सरहरी, समनापुर, चांदरानी, मानिकपुर, कोकोमटा, बम्हनी माल, कुकर्रामठ, छांटा, अमरपुर, निघोरी, रैयत, चांदपुर माल, बजाग माल, सुनपुरी माल, लालपुर माल, हर्रा माल, करंजिया माल, गोरखपुर, शहपुरा माल, बरगांव माल, मानिकपुर माल, बिछिया माल, कठौतिया माल और गाड़ासरई में गेहूं उपार्जन केन्द्र प्रारंभ हैं।

– अब तक 4 करोड़ 59 लाख का किया जा चूका है किसानों को भुगतान।

कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा कि गेंहूं उपार्जन केन्द्रों में किसानों के लिए बारदाना, कांटा सहित भण्डारण और उठाव की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। यह सुनिश्चित करें कि उपार्जन केन्द्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने पंजीकृत किसानों को उनका उपज बेचने के लिए संदेश भेजने के निर्देश दिए। जिससे कि किसान उपार्जन केन्द्रों में समय पर आकर फसल बेच सकें। गेहूं उपार्जन केन्द्रों से गेहूं का परिवहन और भण्डारण नियमित रूप से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वेयर हाउस के सर्वेयर रोजाना समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें, जिससे उपार्जन केन्द्रों के भण्डारण का रखरखाव करने में कठिनाई न हो। विभागीय अधिकारियों को सर्वेयरों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिये गए। जिला आपूर्ति अधिकारी आर.एम. सिंह ने बताया कि किसानों को 4 करोड़ 59 लाख रूपए का भुगतान हो चुका है। शेष किसानों के भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ है। कलेक्टर झा ने इसी प्रकार से सहकारी उचित मूल्य की दुकानों की भी समीक्षा की, उन्होंने खाद्यान्न उपभोक्ताओं को कोरोना संकटकाल में निःशुल्क खाद्यान्न वितरण करने को कहा गया। खाद्यान्न वितरण में लापरवाही बरतने वाले सेल्समैनों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page