पूर्व मुख्यमंत्री पर कार्यवाही की मांग को लेकर सोंपा गया ज्ञापन

दमोह दर्पण। जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में एक ज्ञापन सिटी कोतवाली टीआई सत्येंद्र सिंह राजपूत को सौंपा गया। जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा कोरोना को लेकर भारत की छवि खराब कर भय एवं माहौल की स्थिति निर्मित कर देश की जनता एवं किसानों को भ्रमित कर देश की शांति भंग करवाकर देश में अराजकता कारित करवाए जाने के उद्देश्य से भड़काऊ बयान का वीडियो जारी किए जाने के मामले में प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर वेयरहाउसिंग एवं लाजिस्टिक कॉरपोरेशन चेयरमैन राहुल सिंह, पीएल तंतुवाय विधायक हटा, धर्मेंद्र सिंह लोधी जबेरा विधायक, सांसद प्रतिनिधि आलोक गोस्वामी, ब्रज गर्ग, कविता राय, राघवेंद्र परिहार, भरत यादव, संजय सेन और तमाम नेता कार्यकर्ता मौजूद।



