दमोह दर्पणमध्य प्रदेश

बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों को पुलिस ने दी नसीहत

दमोह दर्पण। जिले के पथरिया क्षेत्र में लगातार कोरोना वायरस की मरीज मिलने के बाद पुलिस विभाग द्वारा सख्ती से पेश आकर एक माल वाहक में कोरोना वायरस का उल्लंघन कर रहे लोगों को पथरिया की शासकीय कन्या शाला अस्थाई जेल भेजा गया। जिसके बाद लापरवाह 25 व्यक्तियों के लिए नसीहत के तौर पर योगाभ्यास एवं कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन न करने की शपथ दिलाई गई। पुलिस द्वारा जिलेभर में कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले लोगों पर कार्रवाई के साथ ही नया प्रयोग करते हुए उन्हें योग प्राणायाम कराया गया एवं लॉकडाउन का उल्लंघन न करने की शपथ दिलाई है। पथरिया में रविवार को 25 लोगों को अस्थायी जेल भेजा। जहां से उन्हें अस्थायी कन्या शाला जेल लाकर सजा के तौर पर समाजसेवी शांतनु सोनी द्वारा योगाभ्यास करवाया गया। पथरिया थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक आलोक तिरपुड़े ने बताया कि कोरोना महामारी को तोड़ने के लिए प्रदेश एवं जिला स्तर पर कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। जिससे संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। क्षेत्र को संक्रमण मुक्त किया जा सके लेकिन आम जनता द्वारा कोरोना गाइलाइन उल्लंघन किया जा रहा है। जिसके चलते जिला मजिस्ट्रेट के मार्गदर्शन में प्रतिदिन सड़कों पर यहां-वहां घूमने रहे लोगो पर सख्ती के साथ कार्यवाही की जा रही है। रविवार को भी नगर के मुख्य सड़कों पर यहां वहां घूमने वाले लोगों को अस्थाई जेल में लाया गया। जहां उनसे दंड के तौर पर योग का अभ्यास एवं लॉकडाउन का उल्लंघन न करने की शपथ दिलाई, अब बिना कारण बाहर नही निकलेंगे, कोरोना कर्फ्यू का पालन भी करेंगे। इसके अलावा शारीरिक दूरी व सैनिटाइजर का इस्तेमाल भी सभी लोग करेंगे। पुलिस द्वारा बताया गया कि आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page