12 वर्षीय लापता बालक की मिली लाश

जबलपुर/सिहोरा। सिहोरा तहसील कार्यालय अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्र गोसलपुर थाना के ग्राम हृदयनगर निवासी बालकृष्ण काछी का 12 वर्षीय पुत्र दीपेश काछी दिनांक 28-5-20 21 को शाम के समय दादी के घर से खाना खाकर निकला था । तब से बालक घर नहीं पहुंचा था । न ही कहीं कोई पता चल रहा था। जिसको लेकर घरवालों को आशंका हुई कि बालक के साथ कोई दुर्घटना या फिर कोई हादसा न हुआ हो । इस बात को लेकर परिजनों ने गोसलपुर थाना पहुंच कर गुमशुदा की रिपोर्ट लिखवाई गई थी । वहीँ काफी मेहनत मशक्कत करने के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया था ।
गाँव के लोगों द्वारा पता चला मृत बालक का – बताया गया कि रविवार की रात लगभग 9:00 बजे के दौरान नल जल योजना हिरदेनगर पंप हाउस के पीछे बदबू आने पर मोहल्ला वालों ने खोजबीन की बदबू कहां से आ रही है तभी खोजने पर पंप हाउस के पीछे सडी गली बालक की लाश पड़ी हुई मिली जिसे जानवरो व कुत्तों ने नोच कर शव को छत बिछत हालत में कर दिया था । लाश मिलते ही पूरे गांव में सनसनी का माहौल निर्मित हो गया ।
घटना स्थल पर पहुंची गोसलपुर पुलिस – मृत शरीर के शव को देख कर पुलिस व गाँव के लोग हैरान रह गए। शव बरामद करते हुए पंचनामा भरकर मृत शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया ।
हादसा या हत्या – घटित हुई 12 वर्षीय बालक की इस प्रकार से घटना को लेकर गोसलपुर पुलिस बारीकी से जाँच पड़ताल कर रही हैं कि घटना है या फिर हादसा हुआ है ।



