जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बारिस शुरू होने के कुछ देर बाद ही छप्पर सहित गिरा कच्चा मकान

मनीष श्रीवास रिपोर्टर जबलपुर न्यूज़। जबलपुर जिले की ग्राम पंचायत गोसलपुर निवासी नन्द किशोर यादव का मकान अचानक से भरभराकर गिर गया। प्राप्त जानकारी अनुसार पाया गया कि खपड़े माटी के मकान में नंदकिशोर निवास करते आ रहे हैं । सुबह भारी बारिश होने के कारण मकान धराशाई हो गया। नंदकिशोर यादव जो विगत पिछले कई वर्षों से ग्राम पंचायत गोसलपुर श्री राम मंदिर के पास अपने कच्चे मकान में निवास कर रहा था। जो अचानक बारिश होने के चलते धराशाई हो गया । गांव के आसपास लोगों ने बताया कि नंदकिशोर यादव बचपन से ही विकलांग है एवं पत्नी भी विकलांग है जिसके पास रहने का एक कच्चा मकान था जो बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया ।और वर्तमान में मकान धराशाई होने के कारण उसके रहने के लिए कोई निवास नहीं हैं । जबकि ग्राम पंचायत गोसलपुर मैं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उक्त सूची में नंदकिशोर यादव का नाम आ चुका है लेकिन ग्राम पंचायत की लापरवाही के चलते अभी तक ना ही मकान की किस्त प्राप्त हुई है और ना ही मकान के निर्माण के लिए किसी प्रकार की कोई व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं ऐसे कई लोगों अभी भी प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए परेशान हो रहे हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page