तलैया में नहाने गये 17 वर्षीय बालक का पैर फिसलने से हुई मौत

जबलपुर गोसलपुर न्यूज़ । जबलपुर जिले के गोसलपुर थाना अंतर्गत शनिवार की सुबह 11 बजे के लगभग साथियों के साथ नहाने गए एक किशोर की तलैया में डूब जाने से मौत हो गई। वहीँ दोस्तों ने जब डूब रहे साथी की चीखें सुनी तो उसे बचाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो जाने के पानी में ही मौत हो गई । जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से शव को तलैया से बाहर निकाला गया। इधर परिजनों का अपने लाडले का शव देखकर रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। घटना स्थल पर पुलिस ने मर्ग कायम कर, मामला जांच में लिया है।
गोसलपुर थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार – घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सुजीत कोल पिता दुर्गेश कोल उम्र 17 वर्षीय इटौली कंजिया का निवासी है। जो पटेलन बाई की तलैया में आज सुबह नहाने के लिए दोस्तों के साथ गया था। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है किशोर का तलैया में पैर फिसल गया, जिससे वह अधिक गहराई में चला गया और उसके प्राण निकल गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गईं है।



