माफियाओ का पर्दाफाश करने जुटे समरीते को पुलिस ने किया गिरफ्तार

माफियाओ का पर्दाफाश करने जुटे समरीते को पुलिस ने किया गिरफ्तार
तो क्या माफिया के इशारे पर एसपी कलेक्टर कर रहे कार्यवाही?
भूपेंद्र (भरत) साहू जबलपुर । प्रदेश भर में माफिया राज के सफाये की बात कर जनता के दिलो में जगह बनाने की जुगत में जुटे प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान का यह सपना उनके ही प्रशासनिक नुमाइंदों की कार्यशैली के चलते अब धूमिल होता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे की कहावत को चरितार्थ कर बालाघाट कलेक्टर एसपी माफियाओं के इशारों पर कार्य कर रहे है! ऐसा ही मामला सामने आया है, जहाँ रेत, अवैध शराब, गांजा तस्करी, अवैध हथियार, कब्जा के मामलों में 960 करोड़ रुपये के घोटाले के साथ प्रशासनिक अधिकारियो सहित माफियाओं का पर्दाफाश करने की मुहिम में जुटे साहू समाज के संरक्षक एवं पूर्व लांजी विधायक किशोर समरीते को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि किशोर समरीते को शनिवार तड़के उनके भोपाल के कोलार स्थित आवास से बालाघाट पुलिस द्वारा जबरन गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि श्री समरीते ने माफियाओं के खिलाफ एवं एसपी बालाघाट के खिलाफ लगातार आंदोलन एवं पुतले दहन की खबरों के साथ मुहिम शुरू करने वाले थे, जिसकी खबरों आहत होकर प्रशासन द्वारा यह कार्यवाही की गई है और उन्हें गिरफ्तार कर अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। इस कार्यवाही की भनक सामाजिक स्तर पर फैलते ही समाज मे काफी रोष व्याप्त है और समाज द्वारा मांग की जा रही है कि किशोर समरीते को तत्काल रिहा किया जाए वरना पूरे प्रदेश में साहू समाज सड़को पर उतकर आंदोलन विरोध प्रदर्शन पुतले दहन करेगी। खबर निकलकर सामने आ रही है कि थाना भरवेली बालाघाट में समरीते के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसको लेकर यह कार्यवाही की गई है।
मोदी से मांग, यह गुंडागर्दी बर्दास्त नही
किशोर समरीते की गिरफ्तारी को लेकर राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष रविकरण साहू ने बताया कि प्रशासनिक स्तर से लेकर माफियाओ के भ्रष्टाचार की जड़ो को हिलाने की कोशिश में जुटे पूर्व लांजी विधायक एवं साहू समाज के संरक्षक किशोर समरीते को जबरन गिरफ्तार किया जाना बेहद निंदनीय है, प्रशासन की इस तरह की गुंडागर्दी स्वरूप कार्यवाही बर्दास्त नही की जाएगी। उन्होंने समाज के गौरव एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि इस मामले को संज्ञान में लिया जाए। इसके साथ ही दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए अन्यथा वह समाज के साथ आंदोलन करेंगे।
आवाज को दबाने का प्रयास किया तो होगा प्रदर्शन एवं आंदोलन
उक्त मामले के सामने आने के बाद साहू समाज के संगठनों ने एक जुट होकर अपने विरोध के स्वर मुखर किये है। जिसमे भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष सतेंद्र साहू ने बताया कि सकल साहू समाज की ओर से चेतावनी है कि किशोर समरीते को तत्काल रिहा किया जाए नही तो पूरे प्रदेश में साहू समाज सड़को पर उतकर प्रदर्शन करेगा और पुतले दहन किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि समरीते द्वारा माफियाओं का पर्दाफाश करने मुहिम शुरू की जा रही थी, जिसे दबाने के लिए माफियाओं के इशारों पर प्रशासनिक स्तर पर यह कार्यवाही गई है अगर माफियाओं के खिलाफ उठाई जा रही आवाज को दबाने का प्रयास किया गया तो आंदोलन और प्रदर्शन किया जाएगा।
साहू समाज मे काफी रोष, न्याय की लड़ाई लड़ेगा समाज
इस घटना के सामने आने के बाद समाजिक स्तर पर काफी रोष देखा जा रहा है। राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के दमोह जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार हरिशंकर साहू ने बताया कि उक्त मामले में साहू समाज पीछे नही हटेगा, अगर न्याय पूर्व रवैया नही अपनाया जाता तो न्याय पाने के लिए पूरी समाज एक जुट होकर न्याय की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने बताया कि साहू समाज के संरक्षक एवं विधायक जैसे गरिमा पद पर रह चुके किशोर समरीते को बेहद नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया गया, जिस तरह से जानकारी मिल रही है, उस हिसाब से की गई, यह कार्यवाही बेहद निंदनीय है।



