स्वामी देव मित्रानंद गिरी जी महाराज का देवलोक गमन

सम्पूर्ण हिंदू श्रंखला चैरिटेबल द्वारा अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है स्वामी देव मित्रानंद गिरी जी महाराज का देवलोक गमन नर्मदा तट पर पंचतत्वो में विलीन हुए
जबलपुर। राधाभाव के प्रवर्तक आध्यात्मिक गगन मंडल के नक्षत्र , राधा भाव के उन्नायक स्वामी देव मित्रानंद गिरी जी महाराज परम पूज्य सदगुरू निवृत शंकराचार्य, परिव्राजक परमहंस स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी जी महाराज के कृपा प्राप्त शिष्य थे, संन्यास के पूर्व मनीषी आचार्य देव नाम से स्वामी जी श्रीमद्भागवत, श्रीराम चरित मानस, श्रीमद्भगवद्गीता सहित राधा माधव की भक्ति भाव से सेवा करते हुए, सनातन परापंराओ का धर्म ध्वजा फहराने के साथ, सभी रसिक भक्तों को राधा माधव की भक्ति गंगा में गोता लगवाते हुए आज नर्मदा मईया के तट पर देव लोक गमन कर गये।
परम पूज्य स्वामी देव मित्रानंद गिरी जी महाराज की अंतिम संस्कार और वैदिक परापंराओ का पालन करते हुए विधि विधान से अग्नि साध्वी शुभाशुमित्रानंद गिरी ( शोभा दीदी) के सनिध्य में विजया मित्रानंद गिरी के व्दारा दाह संस्कार की रस्म ग्वारीघाट श्मशान घाट में संपन्न हुई।
परम पूज्य स्वामी देव मित्रानंद गिरी जी महाराज को श्रद्धांजलि सम्पूर्ण हिंदू श्रंखला चैरिटेबल के अध्यक्ष शशांक श्री, मुख्य सचिव सौरभ पंडा, समर्थ भैया जी सरकार, समाज सेवी कैलाश गुप्ता, समाज सेवी कैलाश गुप्ता ,सूरज भान सिंह बघेल ,दिनेश गुड्डु तामसेतवार ,योगेंद्र बघेल, ए पी तिवारी,अंकित कुबेर, दीपांशु गुप्ता,करन तामसेतवार , ठाडेश्वर महावर सहित श्रृद्धालु भक्त जन उपस्थित रहे।



