जिला मंडला कार्यकारी अध्यक्ष आरजी देवांगन हुए मनोनीत

मंडला दर्पण। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशानुसार एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद अली व नवनीत काबरा की सहमति एवं संभागीय अध्यक्ष दिनेश प्रीत की अनुशंसा पर मंडला जिला अध्यक्ष योगेश चौरसिया के द्वारा जिला कार्यकारी अध्यक्ष पद पर आरजी देवांगन को नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति पर प्रकाश जायसवाल प्रदेश सचिव ,कमलेश मिश्रा जिला महासचिव, शिव दोहरे,देवेंद्र महान, संतोष बैरागी, अजय देवांगन संभागीय उपाध्यक्ष, राकेश चौरसिया संभागीय सचिव,भूपेंद्र दोहरे,सुरेंद्र भांडे, ओमकार पटेल,दिलीप चौरसिया,अमित चौरसिया,अनवर खान, शहाबुद्दीन,नवनीत साहू,विजय पटेल, सीताराम यादव, कालूराम रोतिया, राजेश यादव,लखन ठाकुर,आदि सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है।



