जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशरोजगार व्यापार दर्पण

कर्मचारियों द्वारा मनाया गया काला दिवस।

  • ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ओके निगमीकरण का विरोध जारी।

कर्मचारियों द्वारा मनाया गया काला दिवस।

जबलपुर। कर्मचारी संघ और प्रबंधकों के बीच खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है।
ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएन पाठक ने बताया, ऑर्डीनेंस फैक्ट्रीयों के निगमीकरण के विरोध में, ए आई डी ई एफ, आई एन डी डब्ल्यू एफ, बीपीएमएस की संयुक्त अनिश्चितकालीन हड़ताल के विषय पर समझौता बैठक,चीफ लेबर कमिश्नर के समक्ष विगत दिवस आयोजित थी। बैठक में नियोक्ता पक्ष द्वारा पिछली समझौता बैठक के दौरान सहमति बिंदुओं से हटकर चर्चा की गई। साथ ही अन्याय पूर्ण रवैया देखने में आया। चीफ लेबर कमिश्नर द्वारा औद्योगिक विवाद अधिनियम की धारा 33 के तहत संज्ञान लिया जाना, अत्यंत खेद पूर्ण है। जिसके विरोध में देश भर की 41 ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों के कर्मचारी साथियों ने काला बैच लगाकर, नारेबाजी और प्रदर्शन किया। काला दिवस मनाकर अन्याय पूर्ण रवैये के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। कर्मचारी नेता आरएन शर्मा, शिव पांडे, रामप्रवेश, शिव मीणा, राम मीणा, मिठाई लाल रजक, अमृत सिंह, पुष्पेंद्र, अनूप दास गुप्ता, रोहित यादव, राजा पांडे, वीरेंद्र साहू, इत्यादि ने कर्मचारियों से, संघर्ष के लिए तैयार रहने का आव्हान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page