40 वर्षीय महिला का अवधेय मुँह पड़ा मिला शव

मनीष श्रीवास जबलपुर सिहोरा न्यूज़ । जबलपुर जिले के थाना खितौला अंतर्गत 40 वर्षीय महिला का अवधेय मुँह गिरा मामल सामने आया है । प्राप्त जानकारी अनुसार खितौला थाने से बताया गया कि 40 वर्षीय मृतक गुलाब बाई पति गणेश प्रसाद लोधी निवासी वार्ड क्रमांक 16 बरा मुहल्ला खितौला की रहने वाली थीं । जिसका रेल्वे लाइन के पास बनी हुई पुलिया में सिर के बल पड़ा हुआ शव मिला । स्थानीय लोगों ने थाने में इसकी सूचना दी । सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक के पी दुबे खितौला थाना स्टाप के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर शव का पंचनामा बनाकर मृत शरीर को सिहोरा शिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा और महिला का इस प्रकार से शव डला हुआ पाया गया । इस घटना की जाँच पड़ताल करने के बाद ही पता चल सकेगा ।
गघटना की जानकारी लगते ही पहुंचे एस डी ओ पी – घटना की तत्काल जानकारी प्राप्त होते ही सिहोरा अनुविभागीय अधिकारी श्रुत कीर्ति सोमवंशी खितौला थाना क्षेत्र पहुंचे और घटना को गम्भीरता को लेकर तत्काल मृत शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुये जाँच पड़ताल शुरू कर दी ।



