तीसरी लहर का खतरा बरकरार सावधान रहें: लखन घनघोरिया

तीसरी लहर का खतरा बरकरार सावधान रहें: लखन घनघोरिया
यश नर्सरी स्कूल में वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन।
जबलपुर। देर से ही सही लेकिन लोग, वैक्सीन की अहमियत को समझ रहे हैं, और उसे अपना भी रहे हैं। सरकार अपनी तरफ से लोगों के लिए निशुल्क वैक्सीन उपलब्ध करा रही है। तो समाज में मौजूद ऐसे लोग, अपनी सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। जिनकी सोच, पीड़ित मानवता की निस्वार्थ सेवा वाली है।
इसी कड़ी में अधारताल स्थित मानसरोवर कॉलोनी में मौजूद, यश नर्सरी स्कूल में वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। स्कूल की तरफ से न केवल पूरा सहयोग किया गया। बल्कि वैक्सीनेशन के लिए स्कूल के माध्यम से लोगों को प्रोत्साहित भी किया गया। प्रातः 10:00 बजे से ही वैक्सीनेशन का काम शुरू हो गया था जो शाम तक चलता रहा।
मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने बताया कि वैक्सीन, कोरोना से लड़ने का और उसके संक्रमण से बचने का एकमात्र उपाय हैं। वैक्सीनेशन सभी को कराना चाहिए और इस कार्य में समाज के सभी वर्गों को अपना सहयोग देना चाहिए। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने बताया, कि कोविड-19 के डेल्टा वैरीअंट का खतरा,हमारे सामने खड़ा है। बहुत जल्दी उसकी भी लहर आने की संभावना है। लेकिन अगर हम अभी से सावधानी बरतें, तो इन परेशानियों को टाला जा सकता है। कम भी किया जा सकता है और पूरी तरह से खत्म भी किया जा सकता है।
मीडिया से बात करते हुए सुबोध पहारिया ने बताया कि वैक्सीनेशन का कार्यक्रम, जनता की सुविधा और भलाई के साथ-साथ, कोविड-19 की लड़ाई में, एक अहम कदम है। लोगों को चाहिए कि जल्द से जल्द यहां आकर वैक्सीन का लाभ उठाएं।
यश नर्सरी के संचालक विजय कांत तिवारी का कहना था। कोविड-19 की विषम परिस्थितियों में लोग वैक्सीन की अहमियत को समझें और वैक्सीनेशन के लिए आगे आएं।
वैक्सीनेशन के इस कार्यक्रम में सहयोगी रहे। मंजीत चक्रवर्ती,सोनेलाल पटेल, आसिफ इकबाल, प्रदीप तिवारी, इंदू पटेल, दीपक सेन, कोमल रैकवार, राजू तोमर, गोपाल लोधी।



