कोविड-19 वैक्सीनेशन के प्रति लोगों में दिख रहा उत्साह, वैक्सीन सेंटरों में लग रही कतारें

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। कोविड-19 सेंटरों में टीका लगवाने के लिए लोगों की कतार लग रही है,ग्रामीण अंचलों में भी अब धीरे-धीरे जन जागरूकता आती जा रही है, जिससे वैक्सीनेशन सेंटर में लोगों की कतारें लगनी शुरू हो गई है। बताया गया कि शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भरोठी, मानिकपुर, सरई, बरगा, मेलोडी, देवगांव, अमाखोह में घर घर जाकर लोगों को पीले चावल से टीकाकरण कराने के लिए आमंत्रित किया गया। स्थानीय ग्राम पंचायत में जन जागरूकता अभियान को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं, शिक्षा विभाग कि कर्मचारी अधिकारी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित ग्राम पंचायत की पूरी टीम लोगों के घर घर जाकर वैक्सीन लगवाने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिससे वैक्सीनेशन का टीका लगवाने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। जागरूकता अभियान के दौरान सी एच प्रिंसी ठाकुर, सुपरवाइजर अमर सिंह परस्ते, एमपीडब्ल्यू रामकुमार पाल,एनएम नेहा हरदा, सोमती परस्ते,श्रवण कुमारी ठाकुर ,सुशीला कोरी, छाया धूमकेती, सुशीला रजक, हेतराम रजक,विजेंद्र रजक, रामकिशोर बांधवे, हरि सिंह परस्ते, रामकुंवर, डीएन टेमरे, मैंकु सिंह उद्दे, भगवत मरावी, दीपिका परस्ते, रैना मरावी, प्रसादी मरावी, नरेश वरकडे, बद्री प्रसाद असाटी, पुष्पकुमार मार्को, कोमल प्रसाद झारिया, उषा राय, गंगाराम झारिया, बलराम सचिव, लखन बनवासी सरपंच, जगत सरपंच, एवं स्वास्थ्य विभाग टीम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



