मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तार के लिये मण्डला पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

एक माह में लंबे समय से फरार 48 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

मण्डला। जिलें में अनलाक की घोषणा के बाद से ही अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से मण्डला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाहिया की जा रही है । मण्डला पुलिस द्वारा जिलें में पूर्व के घटित अपराधों में फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड़ के लिये भी लगातार कार्यवाही की जा रही है । पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा भी प्रदेश के सभी जिलों में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है ।

इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मण्डला दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन पर जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र के पुराने प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की तलाश के लिये माह जुलाई में विशेष अभियान चलाया गया । इस अभियान के दौरान मण्डला पुलिस द्वारा माननीय उच्च न्यायालय, माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय, एवं अन्य माननीय न्यायालयों के मामलों में जमानत से फरार होने वाले बदमाशों की विशेष रुप से धरपकड़ की गई । 01 जुलाई 2020 से 31 जुलाई 2020 तक चलाये गये इस विशेष अभियान में मण्डला पुलिस द्वारा कुल 48 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है । मण्डला पुलिस द्वारा फरार वारंटियों की गिरफ्तार के लिये चलाये गये विशेष अभियान के दौरान थाना कोतवाली को 08 आरोपियों, थाना महाराजपुर को 03 आरोपियों, थाना नैनपुर को 02 आरोपियों, थाना बम्हनी को 07 आरोपियों, थाना बिछिया और थाना बीजाडांडी को 09 आरोपियों, थाना घुघरी को 04 आरोपियों, थाना टिकरिया को 02 आरोपियों तथा थाना निवास, थाना मवई और थाना खटिया को 01-01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है । मण्डला पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तार के लिये चलाये गये इस विशेष अभियान में 17 वर्ष पुराने प्रकरण में फरार चल रहे 01 आरोपी, 11 वर्ष पूराने प्रकरण में फरार चल रहे 01 आरोपी, 08 वर्ष पुराने प्रकरण में फरार चल रहे 05 आरोपियों तथा 06 वर्ष पूराने प्रकरण में फरार चल रहे 07 आरोपियों सहित कुल 48 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page