जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

संजीवनी नगर थाना एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त कार्यवाही से,98 पाव अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर दर्पण संवाददाता।  थाना प्रभारी संजीवनी नगर श्रीमति भूमेश्वरी चौहान से मिली जानकारी मुताबिक आज दिनाॅक 29-6-21 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि अंधमूक बाईपास चौराहे पर एक युवक परपल काले रंग का बड़ा बैग लिये हुये खड़ा है बैग में अंग्रेजी शराब के पाव काफी संख्या में रखे हुये हैं, सूचना पर संजीवनी नगर एवं क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा संयुक्त रूप से दबिश देते हुये अंधमूक बाईपास चौराहे पर परपल काले रंग का बैग रखे हुये खड़े युवक को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ करने पर अपना नाम प्रथम उर्फ प्रदीप सोनकर उम्र 22 वर्ष निवासी घोड़ा नक्कास के पास रहने वाला बताया, सूचना से अवगत कराते हुये बेैग की तलाशी ली जो बैंग मे गोवा शराब के 98 पाव अवैध रूप से रखे हुये मिला, जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध थाना संजीवनी नगर मे 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर उक्त शराब कहाॅ से और कैसे प्राप्त की के सम्बंध मे पूछताछ जारी है।आरोपी को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकडने मे सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, विजय शुक्ला, प्रधान आरक्षक दीपक तिवारी एवं अरक्षक नितिन मिश्रा तथा थाना संजीवनी नगर के उप निरीक्षक विनोद कुमार दुबे की मुख्य भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page