अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बरेला पुलिस की कार्यवाही से,शराब माफियाओं में हड़कंप

जबलपुर दर्पण संवाददाता। थाना प्रभारी बरेला सुशील चौहान से मिली जानकारी अनुसार ग्राम बम्हनी का दशरथ झारिया अपने घर के पीछे बाड़ी में काफी मात्रा में कच्ची शराब रखे था जो बेचने हेतु ग्राहक का इंताजार कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर बताये स्थान पर दबिस दी गयी जहाॅ मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम दशरथ झारिया उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बम्हनी बरेला बताया जो 4 सफेद रंग के डिब्बोें मे 60 लीटर कच्ची शराब अवैध रूप से रखे मिला जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। इस कार्यवाही में आरोपी को अवैध कच्ची शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक संतोष यादव आरक्षक संजय श्याम, मनोज झारिया की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page