जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशवायलर न्युज

प्यार में खेलता हुआ भंवर में जा फंसा।

प्यार में खेलता हुआ भंवर में जा फंसा।
महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप।
जबलपुर। किसी ने ठीक ही कहा है, यह इश्क नहीं आसां,एक आग का दरिया है, और डूब के जाना है।
20 साल के नौजवान को, एक 42 साल की महिला से प्रेम हुआ। विगत लाख डाउन के दौरान दोनों,कुछ महीनों के लिए घर से गायब हो गए। और फिर वापस लाए गए, समझाइश दी गई और वह अलग रहने लगे।
इसी तरह इस वर्ष भी लॉकडाउन के दौरान, दोनों कुछ महीनों के लिए गायब हुए,और फिर वापस आ गए। लेकिन इस बार जब वो दोनों वापस आए। तो लड़का तो अपने घर आ गया। लेकिन महिला पुलिस के पास पहुंच गई और लड़के के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज करा दिया। प्यार के भंवर में फंसा ये नौजवान, फिलहाल जेल में हैं।
और उसके पिता अधिकारियों से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
यह मामला है,जबलपुर जिले के मझौली थाना के अंतर्गत, एक ग्रामीण इलाके का।
आरोपी के पिता राजकुमार अपने कुछ साथियों के साथ,जबलपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। और अपने बेटे के लिए न्याय की गुहार लगाई‌। उन्होंने बताया कि पीड़िता पिछले वर्ष मई महीने में, लॉकडाउन के दौरान उनके 20 वर्षीय बेटे के साथ भाग गई थी। इसके पहले भी, उसे कोई संजय बर्मन नाम का व्यक्ति भगा कर लाया था। लगभग 2 महीने घरों से गायब रहने के बाद, इनकी तलाश की गई। जब भी दोनों सामने आए तो पुलिस ने समझाइश देकर,दोनों को अलग अलग कर दिया। इस बार फिर लाकडाउन के दौरान, दोनों गायब हो गए और ढाई महीने के बाद जब सामने आए। तो लड़का तो घर आ गया। लेकिन महिला ने उनके बेटे के खिलाफ, बलात्कार का आरोप लगा दिया। फिलहाल बेटा जेल में है और पिता न्याय की गुहार लगा रहा है। ज्ञापन ग्रहण करने वाले पुलिस अधिकारी ने बताया, कि इस विषय में जांच कर के नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page