खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

यहां कभी सड़क हुआ करती थी आज गड्ढे ही गड्ढे हैं।

यहां कभी सड़क हुआ करती थी आज गड्ढे ही गड्ढे हैं।
चलने लायक नहीं रहा अमखेरा से खजरी खिरिया को जोड़ने वाला रोड।

जबलपुर। शासन प्रशासन के दावे कितने खोखले होते हैं इस बात को हम खेड़ा से खजरी खिरिया बाईपास से होकर गुजरने वाले राहगीर हर पल महसूस करते हैं इससे होने वाली तकलीफ को सहते हुए वो वादा करके कुंभकरण की नींद सोने वाले जिम्मेदार नेताओं और जनसेवा की शपथ लेकर जनता के बीच आने वाले निष्ठावान अधिकारियों को नींद से जगाने का प्रयास कर रहे हैं।
परंतु इस दिशा में किए गए उनके तमाम प्रयास अब तक असफल रहे हैं आज उन्होंने ऐसा ही एक और प्रयास किया कलेक्टर परिसर में आकर एक बार फिर इस क्षेत्र में एक अच्छी सड़क की मांग उठाई।
याकूब अंसारी के नेतृत्व में महफूज टेलर, द्वारका वर्मा, अकरम अंसारी, संतोष पटेल, तबरेज आलम बाबू, श्यामलाल, शेरा मास्टर, चंद्र कुमार शर्मा, आसिफ मंसूरी,असलम भी वाले, नीरज रजक, प्रमोद कोल, मुकेश विश्वकर्मा, ताहिर खोखर की उपस्थिति में, तहसीलदार महोदय को इस आशय का ज्ञापन दिया गया। समाजसेवी याकूब अंसारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया, कि विगत 30 दिनों के अंदर, अगर सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। तो जनता के साथ वो उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। यह रोड पूरी तरह से उखड़ चुकी है और बीते कुछ दिनों में रोड की वजह से, होने वाली दुर्घटनाओं में निर्दोष नागरिकों की मौत हो रही है।
इसलिए सभी नागरिकों ने इस क्षेत्र में जल्द से जल्द अच्छी सड़क के निर्माण की मांग रखी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page