डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
बजरंग मंदिर पुरानी डिंडोरी में प्रति मंगलवार को कराया जा रहा प्रसाद का वितरण

जिला मुख्यालय के पुरानी डिंडोरी स्थित बजरंग मंदिर मैं प्रति मंगलवार को आयोजन समिति द्वारा भंडारे का प्रसाद में खिचड़ी सहित अन्य व्यंजनों का प्रसाद बनाकर वितरण किया जा रहा है, जहां हर मंगलवार को प्रसाद पाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है।आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि बजरंग मंदिर परिसर में लंबे समय से प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है, जहां प्रसाद वितरण के दौरान आयोजन समिति द्वारा स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए डस्टबिन की व्यवस्था भी की जाती है।कार्यक्रम का आयोजन हर मंगलवार को हनुमान जी के विशेष पूजा पाठ के बाद प्रांगण में प्रसाद तैयार किया जाता है और संध्या के समय में प्रसाद वितरण की जाती है, जिसकी लोग सराहना कर रहे हैं।



