निगम के 3 वार्ड दरोगाओं को कारण बताओं नोटिस जारी

निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे द्वारा नगर की सफाई व्यवस्था को सुचारू बनानें हेतु निगम की स्वास्थ्य शाखा के फील्ड के अधिकारियों को रोजाना नगर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करनें के निर्देश प्रदान किये गए है। निर्देशों के परिपालन में प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री संजय सोनी सहित विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों एवं स्वच्छता निरीक्षकों द्वारा रोजाना नगर की प्रातःकालीन सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जाकर व्यवस्था को सुचारू बनाये रखनें हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये जा रहे है।
प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री संजय सोनी द्वारा विगत दिवस नगर की प्रातःकालीन सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान राजीव गांधी वार्ड के प्रभारी वार्ड दरोगा रोजश मनोहर, रफी अहमद किदवई वार्ड एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के वार्ड दरोगा सोनू बम्नहेल तथा राम जानकी हनुमान वार्ड के वार्ड दरोगा मुन्ना लाल खेरिया को डयूटी के दौरान दायित्वों में उपस्थित न रहनें, वार्ड में नियुक्त सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति कम होने, उपस्थित स्वच्छता दूतों को यूनीफार्म में नहीं पाये जानें तथा सौपे गए दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरतनें के कारण उक्त संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे में अपना बिंदुवार स्पष्टीकरण प्रस्तुत करनें हेतु निर्देशित किया है।



