जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पचमढ़ी कैंट रक्षा संपदा की भूमि से अदला बदली हो राज्य सरकार की भूमि की मांग

जबलपुर। शिवसेना प्रदेश प्रवक्ता पं कन्हैया तिवारी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पचमढ़ी केंट वासियों की ओर से एक ज्ञापन होशंगाबाद जिले के कलेक्टर महोदय के नाम अपर कलेक्टर श्री माली जी को सौंपा, जिसमें मांग की कि राज्य सरकार की भूमि को पचमढ़ी कैंट एवं रक्षा संपदा की भूमि से अदला बदली कर पचमढ़ी कैंट वासियों को राहत देवें ,इस पर उन्होंने कहा कि उन्होंने इसी प्रकार भोपाल में भी भूमि की अदला-बदली की है जोकि संभव है , और उन्होंने शीघ्र ही पत्र को अग्रिम कार्रवाई हेतु पिपरिया, पचमढ़ी sdm एवं केंट सीईओ को प्रेषित किया । जिससे पचमढ़ी कैंट वासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। ज्ञापन सौंपने वालों में पं कन्हैया तिवारी प्रदेश प्रवक्ता शिवसेना, यशवंत साहु गुड्डू, रविंद्र यादव, सुनील कहार, राहुल चंदा इत्यादि पचमढ़ी कैंट प्रतिनिधि मंडल के सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page