खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गांधी एक वैचारिक क्रांति हैं,चंद सिरफिरे लोग इसे खत्म नहीं कर सकते:सूरज जायसवाल

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने कहा कि बापू के योगदान को उनके अहिंसा सर्व धर्म सद्भाव मूल मंत्र को आज पूरा विश्व अपना चुका है। इसे चंद सिरफिरे लोग नहीं बदल सकते हैं ना ही इसे खत्म कर सकते हैं। भारत तब तक अखंड और सुरक्षित है जब तक हम गांधीवाद के रास्ते पर चलते रहेंगे जिस दिन हम गांधी जी के बताए रास्ते को छोड़ देंगे उस दिन हमारा देश एक नहीं बल्कि अनेक टुकड़ों में बट जाएगा, यह बात कुछ उन चंद सिरफिरे लोगों को समझ में नहीं आती जो गांधीजी के योगदान को समझ नहीं पाए जबलपुर जदयू के जिलाध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने कहा की आज का वह दुखद दिन है जब गांधी जी की हत्या कर दी गई थी हत्यारे ने शायद यह सोचा कि गांधी के साथ उनकी सोच भी खत्म हो जाएगी लेकिन यह संभव नहीं हो पाया आज वर्तमान समय में गांधीजी के आदर्श और उनकी सोच को अपनाकर ही समाज सुरक्षित और आगे बढ़ सकता है हमें आज के दिन उनके बलिदान को याद करते हुए संकल्प लेना चाहिए कि हम बापू जी के सपनों के भारत को बनाए रखने में अपना सब कुछ लगा दे इस अवसर पर आरपी गर्ग,मोहन दुबे,तुलाराम झारिया,मुस्ताक अली,निलेश सिंह,डॉक्टर आशा धुर्वे,इमाम खान,संतोष नेमा श्रीमती रुचि सेठ आदि ने महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page