खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस के अवसर पर 20 कुष्ठ रोगियों को साल,श्रीफल देकर किया सम्मान

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा व CMHO डॉ रत्नेश कुररिया एवं DLO डॉ नवीन कोठरी के मार्गदर्शन में नये खोजे गये रोगी की संख्या 106 एवं उपचाररत रोगियों की संख्या 134 है। राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस के अवसर पर विक्टोरिया जिला अस्पताल में जिला स्वास्थ्य प्रशासन,आरएसएस,आईएमए, सक्षम संस्था द्वारा 20 कुष्ठ रोगियों को साल,श्रीफल देकर व माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रान्त प्रचारक प्रवीण गुप्ता,आईएमए के अध्यक्ष डॉ पवन स्थापक, क्षेत्रीय संचालक डॉ संजय मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रत्नेश कुररिया,डी एलओ डॉ नवीन कोठरी,डीटीओ डॉ धीरज दवन्दे,मेडिकल ऑफिसर डॉ लक्षकार,जिला मीडिया अधिकरी अजय कुरील, डॉ राजीव सक्सेना,डॉ अविजित विश्नोई,विश्राम ओझा,उषा चौधरी,विनित कोठारे,सुनील शर्मा एवं इलाजरत कुष्ठ रोगी व संस्था के सक्षम पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर CMHO डॉ रत्नेश कुररिया ने कुष्ठ रोग से देश को मुक्त करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार का संकल्प पत्र पढ़कर उपस्थित लोगों से निवेदन किया कि हमारे आस पास मौजूद कुष्ठ मरीजों की पहचान कर उन्हें तुरंत नई दवा नीति के तहत उपचार प्रदान कराया जाये। डॉ कोठरी ने अतिथियों को बताया कि जबलपुर में पूरे मध्यप्रदेश के कुष्ठ रोगियों का आपरेशन कर विकृति को ठीक किया जा रहा है। अभी तक जबलपुर में इस वर्ष 73 कुष्ठ रोगियों को आपरेशन कर ठीक किया जा चुका है। डॉ संजय मिश्रा ने कहा कि मरीजो को ठीक से कार्य करने एवं चलने के लिए उपकरण व जूते भी जबलपुर से तैयार कर मरीजों को उपलब्ध कराएं जाते है। कारीगर को समय से मानदेय नही मिल रहा है यह जानकारी अतिथियों को उपलब्ध कराई गई तो डॉ अविजित विश्नोई ने प्रति माह 9 हजार रुपए देने की घोषणा क्षेत्रीय संचालक के माध्यम से की। प्रान्त प्रचारक प्रवीण गुप्ता ने सभी कुष्ठ के रोगियों को हर सम्भव इलाज मिलने के साथ साथ सामान्य सामाजिक जीवन जीने के लिए जन समुदाय को जागरूक करना होगा इसके लिए उन्होंने हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया गया। डॉ लक्षकार ने कुष्ठ रोग व उपचार की जानकारी दी गई। अतिथियों द्वारा 20 कुष्ठ रोगीयो को सम्मनित किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page