अपराध दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

महिला का बैग छीनकर भागे बाइक सवार लुटेरे

महिला के बैग से 20 हजार रुपए की लूट, थाना प्रभारी बरेला

जबलपुर दर्पण नप्र। बरेला थाना प्रभारी जितेंद्र यादव से मिली जानकारी अनुसार बाइक सवार दो शातिर लुटेरों ने एक महिला के हाथों से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और वारदात को अंजाम देकर लुटेरे भाग गए। घटना की जानकारी लगते ही बरेला थाना प्रभारी मौके पर पहुंच कर पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है पुलिस ने बताया कि बर्मन मोहल्ला निवासी 37 वर्षीय संगीता बर्मन यूको बैंक पैसे निकाले थे और बैक से घर जा रही थी तभी पीछे से आए मोटर साइकिल सवार दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर हाथों से बैग छीन कर भाग गए। महिला के बैग में 20000 रूपये नगद एवं अन्य सामान रखा था। जॉच में पता चला है कि लुटेरे बैंक से ही महिला का पीछा कर रहे थे और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देकर भाग गए। पुलिस के द्वारा सीसीटीवी की फुटेज खंगाले जारहे हैं। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में एक संदिग्ध युवक दिखाई दे रहा है। पुलिस टीम के द्वारा बैंक एवं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page