ब्रेकिंग न्यूज़,गुस्सेल बेटे ने पिता को चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट

मृतक डिफेंस के रिटायर अकाउंट अधिकारी
जबलपुर दर्पण नप्रा। जबलपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आशीष अपाॅर्टमेंट में रहने वाले अशोक गुप्ता डिफेंस में अकाउंट अधिकारी थे रिटायर होने के बाद आशीष अपाॅर्टमेंट में अपने परिवार के साथ रहते थे कुछ समय पहले उनकी पत्नी का निधन हो चुका था। आज रात्रि 9 बजे के आस पास पिता पुत्र के बीच में कुछ कहा सुनी हो गई विवाद इतना बढ़ा कि बेटे ने गुस्से में पिता को चाकू से गोद कर लहू लुहान कर दिया सिविल लाईन थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार अशोक गुप्ता डिफेंस में अकाउंट अधिकारी के पद से रिटायर थे, मृतक की पत्नी का निधन पूर्व हो चुका है। घर पर अशोक गुप्ता अपने बेटे सोनू उर्फ वैभव के साथ रहते थे। आज 25 फर.की रात लगभग 9 बजे के आस पास किसी बात को लेकर अशोक और उनके बेटे सोनू में विवाद हो गया जिसके बाद सोनू ने आवेश में आकर अपने ही पिता अशोक गुप्ता की हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए,वारदात के पीछे क्या कारण थे पुलिस इस संबंध में जॉच कर रही है। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है।



