भारतीय पत्रकार संघ द्वारा किया जाएगा पौधरोपण

मण्डला। विगत वर्ष की तरह इस साल भी भारतीय पत्रकार संघ मंडला के द्वारा एक हजार पौधा रोपण किया जायेगा पौधारोपण के लिए बृहद रूप से तैयारी की जा रही है विगत वर्ष प्राचीन शमसान भूमि ज्वाला जी वार्ड महाराजपुर में नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा अमित शुक्ला की उपस्थिति में फलदार पौधे लगाए गए थे पौधों की सुरक्षा हेतु फैंसिंग भी की गई थी लेकिन असामाजिक तत्वों के द्वारा फैंसिंग चोरी कर पौधों को नष्ट कर दिया गया था इस वर्ष भी पौधों की सुरक्षा के लिए फैंसिंग की जा रही है और पौधों की देखभाल सुरक्षा के लिए चौकीदार माली भी रखा जाएगा पोधो के पेढ बनते तक भारतीय पत्रकार संघ के पदाधिकारी शैलेश सिंह एवं प्रमोद धनगर सचिव भारतीय पत्रकार संघ को जबावदारी दी गयी है।शमसान भूमि और गोठान भूमि में एक हजार पौधारोपण किया जाएगा।



