सरपंच व सचिव की मिलीभगत से निर्माण कार्य में घोर लापरवाही

गोवर्धन गुप्ता मैहर। जनपद पंचायत मैहर अंतर्गत ग्राम पंचायत बिहराकला के भरेवा की जहाँ सचिव विनोद गोटिया व ग्राम प्रधान की मिली भगत और स्थानीय ठेकेदार सुरेश गुप्ता की मनमानी से शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरेवा की बाउंड्री बाल का निर्माण में घोर लापरवाही की जा रही थी जिसकी सूचना मिलने पर उप यंत्री प्रदीप तिवारी ने मौके पर पहुँचकर बाउंड्रीवाल निमार्ण की गुडवत्ता को देखते ही मौके पर सचिव विनोद गोटिया के मौजूदगी में घटिया निर्माण पर रोक लगाते हुए पंचनामा तैयार कर निर्माण कार्यो में हो रही कमियों के साथ सचिव को उप यंत्री ने नोटिश थमाया उसके बाद भी सुधार करने के बजाय ताबड़तोड़ सचिव व सरपंच की साठगांठ के साथ बाउंड्रीबाल का निर्माण पूरा कर छपाई शुरू कर दी गई है यानी सरकारी तंत्र को भी सचिव व ठेकेदार जेब रखते हुई, गुंडई के दम पर निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य मे रेता के स्थान पर पूरा डस्ट का उपयोग एवम सरिया भी मनमानी तरीके से लगाई गई और भी कई अनिमितता के साथ निर्माण कार्यो को देखने के बाद रोका गया लेकिन आज तक रोक पर कोई अंकुश नही ?



