डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

अस्थाई व्यवस्था करवाने की मांग को लेकर तहसीलदार को सौंपा पंचायत का सहमति पत्र

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत कूंड़ा गांव में डिंडोरी अमरकंटक मुख्य मार्ग किनारे अतिक्रमण हटाने से दर्जन भर से ज्यादा परिवारों के ऊपर रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। अब छोटे दुकानदारों ने कल गुरुवार को पंचायत का सहमति पत्र तहसीलदार को सौंपकर दुकानदारों ने अस्थाई रूप से गांव के तिराहा में दुर्गा मंदिर के पास समनापुर मार्ग पर स्थित शासकीय भूमि पर दुकान खोलने के लिए जगह आवंटित करने की मांग की गई है। गौरतलब है कि अतिक्रमण हटाने के दौरान जिम्मेदारों द्वारा पक्षपात किया गया, कुछ दुकानों को हटाकर अतिक्रमण हटाने की औपचारिकताएं पूरी कर दी गई, जबकि अभी भी अधिकांश शासकीय भूमि में कब्जे हटाने के लिए शासन प्रशासन द्वारा कोई पहल नहीं की गई। स्कूल भवन ,आंगनवाड़ी केंद्र सहित आसपास में अवैध कब्जे आज भी हैं, जिसे हटाने शासन प्रशासन के जिम्मेदारों द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है। तहसीलदार को सौंपें गए पत्र में ग्रामीणों ने दुकानों को व्यवस्थित लगाने की मांग की गई है, ताकि परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट खड़ा न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page