जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

वैक्सिनेशन सेंटर में भारी भीड़ का लग रहा मेला

जबलपुर/सिहोरा। जानी मानी विधानसभा क्षेत्र 102 सिहोरा ब्लॉक प्रमुख में राज्य शासन के निर्देश पर आम जनता की सुरक्षा व्यवस्था एवं कोरोना संक्रमण महामारी के चलते आम नागरिकों की सुरक्षा हेतु लगातार वैक्सिनेशन टीकाकरण किया जा रहा है फिर भी जनता परेशान हो रही हैं । देखा जाये तो पिछले साल की सुरक्षा व्यवस्था के मुकाबले इस बार शासन प्रशासन ने केवल एक ही टारगेट तय कर इस अभियान में कार्य किया तो जा रहा है लेकिन उसके बाद भी सिहोरा की जनता को परेशान होना पड़ता है । पिछले सप्ताह के बाद जैसे ही आठ दिन के बाद पुनः गुरुवार को वैक्सिनेशन टीकाकरण केंद्र में अधिक संख्या में लोगों की भीड़ जमा होते हुए दिखाई देती नजर आई । जबकि प्रशासन ने शक्त निर्देश दिये हैं कि किसी भी प्रकार से भीड़ न जमा हो न ही आदेशों का उल्लंघन किया जाये । पर गुरुवार को सुबह से ही हिंदी स्कूल में बने वैक्सिनेशन सेंटर में अंदर से बाहर तक टीका लगवाने वालों का जमावड़ा लगा रहा । जब मीडिया ने इस वैक्सिनेशन केन्द्र में जानकारी प्राप्त करना चाहिए तो कोई भी उचित जवाब नहीं दे सका । साथ ही सिहोरा नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों व आँगन बाड़ी कार्यकता ने अपनी सेवा तो दे रहे हैं लेकिन वैक्सिन कम पड़ने से जनता के साथ बात विवाद की स्थिति निर्मित हो जाती हैं ।
गुरुवार को लगाये गए पहले व दूसरा कोविड सील्ड वैक्सिन टीका – हर बार टारगेट तय किया जाता हैं और टारगेट से अधिक टीकाकरण भी हो जाता हैं फिर भी जनता परेशान हो घर चली जाती हैं ।
व्यवस्था की कमी के चलते आम लोगों को उठानी पड़ रही हैं अधिक मात्रा में परेशानियां ।
गुरुवार को एक ही जगह थीं वैक्सिनेशन टीकाकरण होने से ज्यादा बनी समस्या ।
सिहोरा खण्ड चिकित्सा अधिकारी विकास खण्ड सिहोरा ने 600 का टारगेट तय किया था जबकि भीड़ अधिक मात्रा होने से 6060 का टीकाकरण ही हो पाया और बाकी के लोगों को अगले टीकाकरण का इंतज़ार करना पड़ेगा ।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर जबलपुर मध्यप्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page