जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

शहर में रही अन्न उत्सव की धूम।

शहर में रही अन्न उत्सव की धूम।
अमखेरा वार्ड क्रमांक 74 में लोगों के चेहरे खिले।
जबलपुर। कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी के दौर में सरकार जनता के साथ घर से लेकर बाहर तक मजबूती के साथ खड़ी है और आने वाली हर चुनौती का सामना सब मिलकर कर रहे हैं जहां सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को मुफ्त में राशन बांट रही है वहीं उनकी आर्थिक मदद भी कर रही है जो काम करने के इच्छुक हैं उन्हें काम के लिए सहायता भी उपलब्ध हो रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 7 अगस्त को जनता को संबोधित करते हुए उन्हें यह भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी हर मुश्किल में लोगों के साथ खड़ी है। इस दौरान पीएम मोदी ने बुरहानपुर होशंगाबाद सतना मैं लोगों से सीधे ऑनलाइन बातचीत की और इस संवाद के जरिए लोगों के मन में सरकार के प्रति भरोसा और बढ़ा है।
अमखेरा वार्ड क्रमांक 74 में स्थित आरती अनाज भंडार में, राशन का वितरण किया गया। इस अवसर पर अधारताल एसडीएम नमः शिवाय अर्झरिया, तहसीलदार संदीप जयसवाल के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सांसद राकेश सिंह और क्षेत्रीय विधायक इंदु तिवारी के संयोजन में सतीश तिवारी, मगन पटेल, मंडल अध्यक्ष कुणाल पटेल और अन्य कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। इस पूरे कार्यक्रम में क्षेत्रीय राशन दुकान के संचालक खान भाईजान के
प्रयासों से लोगों को अन्न वितरण का लाभ मिला। इस अवसर पर सरकार की प्रशंसा के साथ-साथ, मौके पर जनता की सुविधा के लिए, किए गए इंतजामों की भी लोगों ने प्रशंसा की।

भारतीय जनता पार्टी की पूर्व नगर मंत्री कुसुम चौबे ने किया अन्न वितरण।
जबलपुर ज्योति महिला उप राशन वितरण केंद्र नरसिंह वार्ड में,श्रीमती कुसुम चौबे पूर्व नगर मंत्री भाजपा के मुख्य अतिथि में उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें वार्ड के सभी हितग्राहियों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। जिसमें आम लोगों में काफी उत्साह उमंग देखा गया। एवं श्रीमती कुसुम चौबे आज प्रातः से ही राशन दुकान में मौजूद होकर, अपने साथियों के साथ गरीब हितग्राहियों को राशन वितरण करा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page