जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

अन्न उत्सव का हुआ आज से शुभारंभ।

अन्न उत्सव का हुआ आज से शुभारंभ।

शहर की 449 राशन दुकानों से हर जरूरतमंद के घर तक पहुंचा अन्न।

जबलपुर। कहते हैं अन्य दान महादान लेकिन विषम परिस्थितियों में, यदि सरकार लोगों को अन्न प्रदान करने का काम कर रही है। तो यह निश्चित ही लोगों को उनकी मुश्किलों में राहत देने वाला कदम है। केंद्र और राज्य सरकार के मार्गदर्शन और संयोजन में निरंतर जरूरतमंदों तक हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को अनाज वितरण कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में अन्न उत्सव के रूप में मनाया गया जिसमें जबलपुर महानगर की 449 राशन दुकानों में आयोजित हुए अन्न उत्सव में जनप्रतिनिधि एवँ पार्टी पदाधिकारी बतौर अतिथि शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि अन्न उत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवँ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में वर्चुअली रूप में आयोजित हुआ जिसमें प्रदेश के 1 करोड़ 15 लाख परिवारो को राशन वितरण किया गया और सभी राशन दुकानों में अन्न उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हितग्राहियों से वर्चुअली संवाद भी किया।

जबलपुर में मुख्य कार्यक्रम पश्चिम विधानसभा के रामपुर स्थित राशन दुकान में आयोजित हुआ जिसमें प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव एवँ लोकसभा मुख्य सचेतक साँसद राकेश सिंह शामिल हुए और हितग्राहियों को अनाज का वितरण किया।
इसी के साथ महानगर की चारो विधानसभा की 449 राशन दुकानों में जनप्रतिनिधि एवँ पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए जिनमे प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, विधायक अशोक रोहाणी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्रा वाल्मीकि, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, अनुसूचित जाति प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव, पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर, पूर्व महापौर प्रभात साहू, स्वाति गोडबोले, tप्रदेश कार्य. सदस्य आंनद बर्नाड, एसके मुद्दीन, अभिलाष पांडे, दीपांकर बेनर्जी, राममूर्ति मिश्रा, कांतिरावत मिश्रा, अरविंद पाठक, रत्नेश सोनकर, रजनीश यादव, पंकज दुबे, राजेश मिश्रा, जय सचदेवा, रिंकू बिज, रोहित जैन, हर्षित सिंघई, अंजू भार्गव, तृष्णा चटर्जी, संतोषी ठाकुर, कमलेश राजन, डिम्पी विश्वकर्मा, रंजीत पटेल, शरद श्रीवास्तव, राघवेंद्र यादव, प्रणीत वर्मा, कुंडल राव, प्रशांत केसरवानी, रविन्द्र पचौरी, श्रीकान्त साहू, शरद ताम्रकार, संजय नाहतकर, राजेश ठाकुर, आज़ाद साहू, सिद्धार्थ शुक्ला, रवि शर्मा, चित्रकान्त शर्मा, सोनू वर्मा हितेश रोहरा के साथ मंडल अध्यक्ष, पूर्व पार्षद एवँ कार्यकर्ताओ ने अन्न वितरण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page