मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

पत्रकार परिषद की जिला बैठक आज

मण्डला। श्रमजीवी पत्रकार परिषद जिला ईकाई मण्डला की आवश्यक बैठक रविवार प्रात: 11:30 से कटरा मार्ग स्थित उत्सव रेस्टोरेन्ट में आयोजित की गई है। इस बैठक में परिषद के राष्ट्रीय संयोजक नलिनकांत बाजपेयी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष परमानंद तिवारी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गंगाचरण मिश्रा, प्रदेश संगठन महासचिव राजेश दुबे, दैनिक स्वतंत्र मत कार्यकारी संपादक राजेन्द्र मिश्रा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शिव तिवारी, युवा प्रकोष्ठ के शुभम शुक्ला, विवेक यादव सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार बैठक में जिले के पत्रकारों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इस अवसर पर परिषद के सदस्यो को परिचय पत्र भी वितरित किए जायेगें। जिला अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने कार्यक्रम में पत्रकार साथियों से उपस्थित होने अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page