किसान हितैषी है,प्रदेश में डबल इंजन की सरकार।

किसान हितैषी है,प्रदेश में डबल इंजन की सरकार।
किसानों से मिले किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी।
जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी का, 7 अगस्त को सड़क मार्ग से अल्प प्रवास पर शहर में आना हुआ। शहर में उनके स्वागत का एक कार्यक्रम रखा गया था। इस अवसर पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए। उन्होंने कहा कृषि कानूनों पर राजनीति करते हुए वो लोग,किसानों को भ्रमित कर रहे हैं। जिनके हित आने वाले कृषि कानूनों से संकट में हैं। केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार ने किसानों को स्थाई आय के तौर पर ₹10000 प्रति किसान सालाना दिए हैं।
लगभग 76 लाख किसान ऐसे हैं, जिनकी भूमि 5 एकड़ से कम है। ऐसे किसानों के लिए यह राशि बड़े ही काम और जरूरत की है। एक समय था जब देश में किसानों को उनकी फसल के मुआवजे के तौर पर डेढ़ रुपए ,₹5 ₹10 तक दिए जाते थे। इस तरह मुसीबत में उनका मजाक उड़ाया जाता था। लेकिन शिवराज सिंह चौहान के राज में किसी भी किसान को,मुआवजे के तौर पर ₹5000 से कम की राशि नहीं दी जा सकती। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने ही किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए किसानों को खेती में सहयोग दिया है। कोविड-19 की वैश्विक महामारी में जब पूरी दुनिया घरों में बंद थी तब भी किसान के खेत खुले थे और वह पूरी दुनिया के लिए अनाज पैदा कर रहा था वह हम सबके लिए भोजन का इंतजाम कर रहा था भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के उत्थान के लिए संकल्पित है। इन्हीं विचारों के साथ पत्रकार वार्ता में उपस्थित रहे भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी।
शहर में अपने अल्प प्रवास के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों की किसान हितेषी नीतियों की चर्चा की।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।



