राशन पाकर लोगों के चेहरे पर नजर आई राहत।

राशन पाकर लोगों के चेहरे पर नजर आई राहत।
सेठ गोविंद दास वार्ड में अन्न उत्सव की धूम।
जबलपुर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को राशन वितरण किए जाने का कार्य निरंतर जारी है।
सेठ गोविंद दास वार्ड में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अनाज योजना के तहत भारतीय जनता पार्टी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के अंतर्गत राशन की दुकानों में मुफ्त वितरण महोत्सव मनाया गया इस दौरान नगर निगम पथ विक्रेता समिति के सदस्य पुरुषोत्तम गुप्ता जी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दिशा निर्देश में नगर संगठन के आव्हान पर मुखर्जी मंडल के सभी वार्ड में बीपीएल धारियों को निशुल्क राशन सभी राशन दुकानों पर वितरण किया गया इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष जी एस ठाकुर मुखर्जी मंडल के प्रभारी बाबा श्रीवास्तव सह प्रभारी जीवन राम दुबे मंडल अध्यक्ष योगेश लोखंड मुंशी प्रजापति राहुल रामानी पार्षद कल्लू बाबा दीपक नाहर शैलेंद्र शर्मा बृजेश पांडे सुरेश मिश्रा अरुण बंशकार एवं भाजपा के वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे



