अन्नोत्सव या गरीबों का मजाक।

अन्नोत्सव या गरीबों का मजाक।
पात्र हितग्राही राशन से हो रहा है वंचित।
जबलपुर। ऊपर वाला देता है,तो छप्पर फाड़ कर देता है। लेकिन नीचे वाला अगर हक भी देता है। तो ऐसा लगता है जैसे उधार दे रहा है।
उत्तर मध्य विधायक विनय सक्सेना जी के मार्गदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सचिन यादव जी ब्लॉक अध्यक्ष कपिल श्रीवास्तव शिव कुमार चौबे मनीष खरे गुड्डू नबी सुशिम धर जतिन राज जी के नेतृत्व में एक ज्ञापन भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे अन्न उत्सव में भेदभाव को लेकर एसडीएम अधारताल कार्यालय का घेराव कर सौंपा गया जिसमें मांग की गई कि हर वार्ड की सरकारी राशन की दुकानों में जो भाजपा के पोस्टर बैनर लगाकर प्रचार किया जा रहा है उस पर तत्काल रोक लगाई जाए और आरोप लगाया कि हर वार्ड में मात्र कुछ लोगों को राशन दिया गया है और उन्हीं लोगों को राशन दिया जा रहा है जो पहले से गरीबी रेखा के अंतर्गत पात्र हैं यह छलावा कर आम गरीब जनता के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया मध्य प्रदेश गृह विभाग मंत्रालय द्वारा बनाई गई आपदा प्रबंधन समिति द्वारा करोना काल में जरूरतमंद हितग्राहियों के नाम शासन द्वारा मंगाए गए थे और हितग्राही के द्वारा आपदा प्रबंधन खाद्यान्न अस्थाई पात्रता पर्ची के लिए आवेदन किया गया था ऐसे गरीब लोग आज भी अन्न उत्सव में अन् से वंचित है जो पात्र हितग्राहियों के नाम जोड़ने के बाद भी उनको राशन नहीं दिया जा रहा उक्त संबंध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा चेतावनी दी गई पात्र गरीब हितग्राहियों को शासन द्वारा शीघ्र राशन की व्यवस्था नहीं की जाती है तो कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य रहेंगे जिसके लिए शासन जिम्मेदार होगा
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुड्डू नबी रज्जू सराफ प्रवेंद्र चौहान रविंद्र गौतम जितेंद्र यादव आलोक सोनी केशव कोरी रवि शर्मा एजाज उस्मानी दिलीप पटारिया मार्को बाबा सुरेंद्र तिवारी अमर धर्म पुरिया राहुल कोरी चंदन श्रीवास अभिषेक रामदेव रंजीत ठाकुर आशीष ताम्रकार मुन्ना सेन जय ठाकुर हरि चौबे बृजेश पटेल आदेश चौबे शशांक नायक सौरभ नामदेव रिंकू शर्मा लखन चौबे सरला साहू आशीष बारी सीमा पचौरी देवकी पटेल अनमोल सोनी शिवम शिवानी पप्पी सोनी संजय शर्मा पंकज निगम बबलू नामदेव रंबल विश्वकर्मा संजय उपाध्याय राजेंद्र चौधरी पुष्पेंद्र अहिरवार आदि कांग्रेस जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे



