जनसंवाद का सीधा माध्यम बनेगी आशीर्वाद यात्रा।

जनसंवाद का सीधा माध्यम बनेगी आशीर्वाद यात्रा।
मध्य प्रदेश के नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री जाएंगे जनता के द्वार।
जबलपुर। संबंधों में निस्तब्धता, यानी संवाद हीनता आपस के संबंधों को ना तो प्रगाढ़ बनाती है और ना ही यथावत रहने देती है। सरकार और जनता के बीच इसी तरह की संवाद हीनता को खत्म करेगी जन आशीर्वाद यात्रा।
वैसे तो जनता और सरकार के बीच संपर्क और संबंध का तारतम में बना हुआ है परंतु रही सही कसर इस यात्रा के माध्यम से पूरी हो जाएगी।
केंद्र की सरकार में भाजपा के नवनियुक्त 40 केंद्रीय मंत्री अपने अपने राज्य में आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे यह यात्रा 16 अगस्त से 25 अगस्त तक होगी जिसमें मप्र से डॉ वीरेंद्र खटीक, ज्योतिरादित्य सिंधिया, एसपीएस बघेल आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से जनता के बीच पहुँचेंगे यह जानकारी भाजपा प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत ने पत्रकार वार्ता में दी।
श्री रावत ने बताया कि जबलपुर सहित आसपास लोकसभा क्षेत्र में डॉ वीरेंद्र खटीक आशीर्वाद यात्रा करेंगे जो 19 अगस्त को ग्वालियर से प्रारंभ होगी, यात्रा 20 अगस्त को भोपाल पहुँचेंगी जहां से कार्यक्रम उपरांत विदिशा होते हुए 21 अगस्त को सागर पहुचेंगे। यात्रा का 22 अगस्त को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में विश्राम रहेगा और 23 अगस्त को सुबह 8 बजे यात्रा सागर से प्रारंभ होगी जो जबलपुर ग्रामीण क्षेत्र के पाटन में सुबह 11 बजे प्रवेश करेगी जहां ग्रामीण भाजपा द्वारा भव्य आगवानी की जाएगी जहां से मार्ग में कार्यक्रमो के उपरांत 12:30 बजे आईटीआई चौक में यात्रा शहरी क्षेत्र में प्रवेश करेगी जहां केंद्रीय मंत्री श्री खटीक की आगवानी की जाएगी।
जबलपुर शहर की आशीर्वाद यात्रा में केंद्रीय मंत्री श्री खटीक के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए है जिनमे योजनाओं के हितग्राहियों से चर्चा, संतो का आशीर्वाद, मंदिर में पूजन, खेल, साहित्य, सांस्कृतिक जगत की हस्तियों से भेंट, समाज द्वारा सम्मान आदि कार्यक्रम किये जायेंगे। इसके पश्चात रात्रि में यात्रा दमोह के लिए प्रस्थान करेगी।
श्री रावत ने बताया कि केंद्र में पहली बार 11 महिला सांसद एवँ 27 पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सांसदों को मंत्री बनाया गया है साथ ही केंद्र में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है और आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से केंद्रीय मंत्रियों का जनता से सीधा संवाद स्थापित हो और केंद्र व राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी जनता को मिल सके इस हेतु केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर यह राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
पत्रकार वार्ता में यात्रा के प्रदेश सह प्रभारी महेंद्र सिंह यादव (पूर्व अध्यक्ष बीज विकास निगम), प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्रा वाल्मीकि, नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष रानू तिवारी, व्यवस्था प्रमुख संदीप जैन उपस्थित थे।



