जुगाड़ के मटेरियल से चल रहा मैहर में मिनी स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट

जबलपुर दर्पण मैहर। मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी के सैकड़ो सपने मैहर के विकास के लिए उसी में एक मैहर को मिनी स्मार्ट सिटी बनाने का जिसके तहत करोङो रुपये तो आये मैहर लेकिन वो सपनो का 6 मिनट की वीडियो की तरह एक भी गली या कोना नही दिख रहा वैसे तो मिली जानकारी अनुसार 270 करोड़ के मिनी स्मार्ट सिटी के तहत प्रोजेक्ट का ठेका दिया गया लेकिन जिस हिसाब से उस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है क्या मैहर स्मार्ट हो पायेगा ये किसी के पास कोई जबाब नही अभी इस समय बताया जा रहा है कि स्मार्ट सिटी के तहत ही शारदा देवी धाम की रोड़ पर कुछ काम चल रहा है जिसमे सड़क के बगल से ऊंची पट्टी पेवर ब्लाक के साथ निर्माण किया जा रहा है और दूसरी तरफ स्मार्ट लोगो के बैठने के लिए स्मार्ट छतरी बनाई जा रही है जो जुगाड़ की मटेरियल से बन रहा है जो मौके पर देखने को मिला साथ है छतरी बनाने वाले ठेकेदार इतने मजबूत है कि उनकी बनाई जा रही छतरी के पिल्लर भी उतने मजबूत नही है उसके बाद भी सारा निर्माण सड़क किनारे स्थित ही हो रहे है जिस पर आते जाते लोगो अपनी अपनी प्रक्रिया देते जाते है कि अगर ठेकेदार को इसी तरह के काम करना है और इनको देखने सुनने वाला कोई माईबाप नही है तो ये भी निर्माण कर रुपया क्यो बर्बाद कर रहे है ये क्षेत्र के जनता के समझ से परे है ऐसे में सरकार को चाहिए कि बिना काम कराए ही ठेकेदार को रुपया दे देना चाहिए ये काम भी कर के क्या दिखावा करने की जरूरत है, इससे अच्छा तो सबसे पहले तो मिनी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को बनाने में शहरी क्षेत्र के सभी युवा, बुजुर्गों को कोर्ट पेंट जूता मोजा,टाई, सहित दो दो सेट देना चाहिए और उसके साथ मिनी स्मार्ट सिटी का निर्माण शुरू करना चाहिए तो लगता की अब स्मार्ट सिटी का निर्माण कैसे करना चाहिए, वही जब मैहर नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारियों से बात करने पर बताया जाता हैं कि मिनी स्मार्ट सिटी के किसी भी काम का कोई लेनदेन व देख रेख मैहर नगर पालिका के पास नही है मिनी स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट का विभाग अलग है जो जबलपुर से देखरेख करने आते है?



