डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

शिरोमणि राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर चौंक समनापुर तिराहा में धूमधाम से मनाया गया आजादी का पर्व।

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। पिछले दिनों आजादी अमृत महोत्सव के अवसर पर राठौर समाज के द्वारा समनापुर तिराहा में स्थित दुर्गादास राठौर की प्रतिमा स्थल पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धूमधाम से कार्यक्रम को मनाया गया। बताया गया कि कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण 8:45 पर किया गया तथा तिरंगे को सलामी दी गई,तत्पश्चात राष्ट्रगान का गायन किया गया। राष्ट्रगान के बाद एक दूसरे के मुंह मीठा कराया स्वतंत्रता दिवस की एक दूसरे को शुभकामनाएं दी गई।कार्यक्रम में मौजूद राठौर समाज के वरिष्ठ पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कृष्णा परमार, समाज के वरिष्ठ माधव शरण पाराशर ,राठौर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रघुनाथ सिंह राजपूत, जयसिंह पाराशर, ऋषि राम दुर्वासा,राममिलन राठौर ,पार्षद मोहन नरवरिया, गणेश राजपूत, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष हरिहर पाराशर, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष खेमकरण राजपूत, युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष इंद्र कुमार चंदेल, राठौर युवा मोर्चा के जिला सचिव दशरथ सिंह राठौर,युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी चेतराम राजपूत, शिवसेना के जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर पाराशर,मड़ियारास के ग्राम संरक्षक धरम सिंह ठाकुर ,ग्राम अध्यक्ष मोहन सिंह बिलागर बिछिया, ग्राम अध्यक्ष धनीराम राठौर कुकर्रामठ, ग्राम अध्यक्ष विक्रम सिंह राठौर ,तरंग सिंह ठाकुर ,ग्राम चांदरानी के ग्राम पदाधिकारी राम, मीडिया प्रभारी रामू सिंह राठौर,राहुल पाराशर, ग्रामप्रचार लवकुश राठौर, राजू पाराशर, संतोष सिंह पाराशर, नाथूराम राजपूत, ग्राम मीडिया प्रभारी अजय सिंह ठाकुर, गिरिजेश मौहरी, भाजपा जिला महिला मोर्चा टीम, समाज के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी ग्राम पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक सहित अन्य सजातीय लोग ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page