जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में आन-बान शान से लहराया तिरंगा

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। पिछले दिनों 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने बजरंग व्यामशाला में पूजन अर्चन कर ध्वजारोहण किया गया। बताया गया कि ध्वजारोहण कर सलामी दी गई तथा मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान का गायन के बाद मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री व अध्यक्ष मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी कमलनाथ के संदेश का वाचन किया गया। संदेश वाचन करते हुए वीरेंद्र शुक्ला ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हम विदेशी गुलामी से आजाद हुए थे, लाखों कुर्बानियां देकर आजाद भारत देश आज पूरी दुनिया में स्वतंत्र, मजबूत, धर्मनिरपेक्ष, लोकतंत्र के रूप में अपनी खास जगह रखता है। भारत की आजादी की लड़ाई और नए भारत के निर्माण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहम भूमिका निभाई थीं, देश की आजादी की लड़ाई में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने लड़ी थी।
भारत को स्वतंत्र कराने में महापुरुषों ने निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका-आजाद भारत को स्वतंत्रता दिलाने में हजारों महापुरुषों ने अहम भूमिका निभाई थी, तब कहीं जाकर देश आजाद हो पाया था। उनमें से मुख्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी , जवाहरलाल नेहरु , लाला लाजपत राय , बाल गंगाधर तिलक, विपिन चंद्र पाल , चंद्रशेखर आजाद जी, सुभाष चंद्र बोस जी, बिस्मिल , राजगुरु , सुखदेव , भगत सिंह, दुर्गावती जी, लक्ष्मी बाई , अवंती बाई , टंट्या भील, बिरसा मुंडा जैसे अनेकों स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बाद देश आजाद हो पाया। इनकी देशभक्ति को आज नमन करने का दिन है, आज हम सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के श्री चरणों पर नमन करते हैं। कार्यक्रम में वीरेंद्र शुक्ला ने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम सभी संकल्प ले की हम सच्चाई को पहचानेंगे और सच्चाई का ही साथ देंगे। ध्वजारोहण कार्यक्रम में नित्यानंद कटारे वरिष्ठ, आरआर सिंह, राकेश सिहारे, रीतेश जैन पार्षद, ब्रजेंद्र दीक्षित, रजनीश राय, आलोक शर्मा, भीम अवधिया, अकील अहमद सिद्दीकी, मुकेश तिवारी, दिनेश बर्मन, शिवराज सिंहजीतू ठाकुर, सुरेंद्र सरैया, शिवानी शर्मा पार्षद, जानकी बर्मन पार्षद, कुंजलता सांडिया, पार्षद विजय दाहिया, गीता सैयाम, पुष्पा महोबिया, रोहनी पाराशर, धनु बनवासी, रम्मू राव, दामिनी भवेदी, हेमंत सिंह भवेदी, संतोषी, तेकाम, नमन जैन, इमरान खान, ज्योतिरादित्य, रोशनी गायकवाड़ सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता,पदाधिकारी, ग्रामीण जन, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



