खास खबरदमोह दर्पणमध्य प्रदेश

अखिल भारतीय लोधी लोधा राजपूत महासभा,जन जागरण यात्रा पहुंची दमोह

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता दमोह। जन जागरण यात्रा आज दमोह पहुंची है इस यात्रा में पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह व राष्ट्रीय अध्यक्ष राम गोपाल सिंह राजपूत राव लाखन सिंह ने किया वीरांगना अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया पदाधिकारियों ने अपने उद्बोधन में कहा अखिल भारतीय लोधी लोधा राजपूत महासभा एक ऐसा संगठन है जो धरातल पर समाज के बीच काम कर रहा है, मंच और माइक से संगठन मजबूत नहीं होता उसके लिए लोगों का साथ व उनके सुख दुख में साथ होना पड़ेगा, हमारा विकास व विश्वास तभी संभव है, जो हमारे साथ हो,तब ही हम उसके साथ हो, धनबल ,बाहुबल ,राजनैतिक बलशाली लोग समाज का दोहन कर रहे हैं, समाज के लिए कौन क्या कर रहा है,इस पर चिंतन करना होगा। अखिल भारतीय लोधी लोधा राजपूत महासभा की चौथे चरण की जन जागरण यात्रा का दमोह आगमन हुआ, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष राम गोपाल सिंह राजपूत एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह के कर कमलों से 1857 की क्रांति के प्रणेता वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा जटाशंकर धाम पर माल्यार्पण कर जन जागरण यात्रा के माध्यम से समाज को सर्वांगीण विकास की बुलंदियों पर ले जाने व, जन जागरण यात्रा के प्रमुख उद्देश्यों को बताया, सम्माननीय् पत्रकारों से बात की। इस अवसर पर अखिल भारतीय लोधी लोधा राजपूत महासभा जिला अध्यक्ष एडवोकेट उम्मेद सिंह लोधी, युवा कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष राव लाखन सिंह, संभागीय महामंत्री मुलायम सिंह लोधी, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह लोधी, जिला सचिव चित्तर सिंह लोधी, जिला संगठन महामंत्री इंद्र सिंह लोधी, युवा ब्लॉक अध्यक्ष दमोह एडवोकेट राघवेंद्र सिंह, विवेक सिंह,मनोहर सिंह,गोपाल सिंह, चंद्रभान सिंह,दौलत सिंह अशोक नगर,दृगपाल सिंह ,गणेश सिंह, रघुनाथ सिंह,राजकुमार सिंह, त्रिपाल सिंह,हरीश सिंह सहित पदाधिकारी उपस्थित थे। वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राम गोपाल सिंह राजपूत एवं युवा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राव लाखन सिंह लोधी जन जागरण यात्रा लेकर बटियागढ़ बक्सवाहा बड़ा-मलहरा होते हुए आज छतरपुर पहुंचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page