अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

घेरलू गैस सिलेण्डर से आटो मे गैस रिफ्लिंग करते दो आरोपी गिरफ्तार,अन्य की तलाश

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। गोरखपुर थाना प्रभारी सुश्री अर्चना नागर ने बताया कि आज मुखबिर से क्राईम ब्रांच को सूचना मिली कि महानद्दा में खालसा कालेज के बाजू गली में अवैध रूप से आटो में घरेलू गैस सिलेण्डर से गैस रिफ्लिंग का काम किया जा रहा है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं गोरखपुर पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से दबिश दी गई एक सवारी आटो पुलिस को देखकर आटो लेकर भाग गया, मौके पर मोटर साईकिल में 1 युवक 5 सिलेण्डर लादे हुये एवं 1 युवक दुकान के अंदर था जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर दोनों ने अपने नाम अरविन्द गोटिया एवं अन्नू राय बताया,दोनों ने सघन पूछताछ पर कंजड़ मोहल्ला निवासी कुलदीप जाट के कहने पर मजदूरी पर गैस रिफलिंग का काम करना बताया पुलिस को देखकर कुलदीप जाट भाग गया ये बताया मौके से 10 घरेलू गैस सिलेण्डर एवं एक इलेक्ट्रानिक तौल कांटा, एक रिफलिंग टिल्लू पम्प जिसमें गैस भरने के लिये पाईप लगी है, 2 केवयासी स्टील के , 2 नोजल तथा गैस बिक्री के नगद 4 हजार 200 रूपये एवं मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन ए 7297 जप्त करते हुये आरोपियों द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डर से उपेक्षा एवं लापरवाही पूर्वक गैस आटो में रिफ्लिंग करना पाया जाने पर आरोपियेां के विरूद्ध मामला दर्ज कर फरार कुलदीप जाट की सरगर्मी से तलाश जारी है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page