अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश
सी.एम. हेल्पलाइन अंतर्गत लंबित शिकायतों का समय पर निराकरण नहीं करने पर सीएमओ बिजुरी को चेतावनी पत्र जारी

अनूपपुर कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने सी.एम. हेल्पलाइन अंतर्गत लंबित शिकायतों का समय पर निराकरण नहीं करने पर नगरपालिका बिजुरी की मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुश्री मीना कोरी को चेतावनी पत्र जारी किया है। आपने सुश्री कोरी को निर्देशित किया है कि 07 दिवस के अंदर लिखित जवाब प्रस्तुत करें, जवाब संतोषजनक नहीं होने पर सिविल सेवा नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के अनुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।विदित हो कि 26 जुलाई 2021 को समय-सीमा की बैठक में सी.एम. हेल्पलाईन पोर्टल अंतर्गत नगरीय विकास एवं आवास विभाग का अवलोकन करने पर पाया गया कि सुश्री कोरी द्वारा 57 लंबित शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में नहीं किया गया है।



