अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मोटर साइकिल की आमने-सामने भिड़ंत 6 लोग हुए घायल, मौके पर पहुंची पुलिस

अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना भालूमाडा क्षेत्र के चोलना बरबसपुर मुख्य मार्ग नाला के पास दोपहर लगभग 12:00 बजे दो मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई जिसमें सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए पुलिस के हंड्रेड डायल के माध्यम से दो लोगों को अनूपपुर जिला चिकित्सालय भेजा गया तो वहीं स्थानीय लोगों की मदद से 4 लोगों को जैतहरी चिकित्सालय उपचार के लिए भेजा गया है घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना भालूमाडा पुलिस की टीम पहुंच कर मामले की विवेचना कर रही है पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार मोटरसाइकिल वाहन में तीन तीन लोग सवार थे और दुर्घटना में 6 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 एके 78 89 और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हुई है इस दुर्घटना में कुछ लोगों की हालत काफी खराब बताई जा रही है जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया है दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों के पतासाजी हेतु पुलिस के द्वारा विवेचना की जा रही है विवेचना उपरांत ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page