50 लाख रुपए की अवैध शराब जप्त करने में नोहटा पुलिस को मिली सफलता

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता जबेरा दमोह। दमोह जिले में बड़ी तादाद में दूसरे जिले की अवैध शराब दमोह में खपाने के उद्देश्य से लाई जा रही शराब को नोहटा पुलिस के द्वारा ट्रक में गेहूं लोड कर एवं बीच में 50 लाख रुपये की अवैध शराब जप्त कर ट्रक व चालक को गिरफ्तार किया गया है। यह है मामला प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल से जिले के भायल ग्रुप के शाहपुर कस्बे की शराब दुकान के गद्दीदार जितेंद्र सिंह द्वारा ट्रक क्रमांक एमपी 28 एच 1965 मे करीब 800 पेटी देशी एव विदेशी शराब दमोह मे खपाने के लिए रवाना की गई थी।लेकिन इसकी जानकारी मुखबिर के जरिए नोहटा पुलिस को लग गई तथा पुलिस ने मंगलवार तडके करीब 50 लाख कीमत की शराब से भरें ट्रक को पकडऩे मे तनिक भी देर नहीं की। चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ मे पता चला कि दमोह मे यह शराब कहा उतरना है इसकी जानकारी मोबाइल से चालक को दी जाना थी लेकिन इसके पहले ही यह शराब पकड़ गई। फिलहाल पुलिस ने.ट्रक चालक एव शराब ठेकेदार भायल ग्रुप पर धारा 34 ए 2 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करके शराब को कब्जे मे लेकर ट्रक को जब्त कर लिया है



