हर दिन सुबह-शाम गांवों में अवैध शराब की खेप पहुंचा रहे शराब ठेकेदार के गुर्गे

नंदकिशोर ठाकुर, डिंडोरी ब्यूरो। जिले भर के चिन्हित शराब ठिकानों से अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। बताया गया कि चिन्हित ठिकानों से बिक रही अंग्रेजी अवैध शराब की खेप को रूकवाने के लिए विभागीय अमला द्वारा कोई ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे, जिससे सुबह शाम शराब ठेकेदार के गुर्गे शराब की खेप गांवों तक पहुंचाते नजर आ रहे हैं। आरोप लगाया कि शराब ठेकेदार के गुर्गे जिनको न तो स्थानीय ग्रामीणों का डर है और ना ही पुलिस प्रशासन से कोई खौफ है, जिससे हर दिन गांवों में बेखौफ होकर शराब की खेप ठेकेदार के गुर्गे पहुंचाते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि आबकारी विभाग की निष्क्रियता से गांव गांवों में अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। विभागीय संरक्षण के चलते अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री पर लंबे समय से कार्यवाही नहीं हो रही, जिम्मेदार अधिकारियों पर मिलीभगत करके मोटी कमीशन लेकर कार्यवाही न करने के आरोप लग रहे हैं। बेखौफ होकर शराब माफिया सुबह शाम अवैध शराब को ठिकानों तक पहुंचाते हैं, फिर गांव गांवों में बैठे कथित शराब तस्कर कमीशन के चक्कर में शराब की बोतल शराबियों को ऊंची कीमत पर बेचते हैं। गांव गांवों में अवैध अंग्रेजी शराब आसानी से उपलब्धता हो जाने के चलते युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आ रही है, गांवों के अधिकतर बच्चे भी शराब के आदी होते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि एक तरफ शासन प्रशासन द्वारा चिन्हित ठिकानों से ही अंग्रेजी शराब को बेचने के लिए ठेका निर्धारित करता है, तो वहीं दूसरी ओर चिन्हित ठिकानों के अलावा भी गांव गांवों में अवैध शराब की बिक्री ठेकेदार द्वारा करवाई जाती है, जिसे लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। चिन्हित ठिकानों के अलावा अन्य स्थानों से शराब की बिक्री के मामले को लेकर विभागीय जिम्मेदार अधिकारीयों पर मोटी कमीशन लेकर शराब तस्करों पर कार्यवाही न करने के आरोप लग रहे है। कार्यवाही न होने से माफियाओं के हौसले हर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। जिससे बैखौफ होकर धड़ल्ले से गांव-गांवों में शराब की खेप आसानी से ठेकेदार के गुर्गे पहुंचाते नजर आ रहे हैं।



